अमीषा पटेल की ट्रोलिंग पर भड़के सनी देओल, सोशल मीडिया वालों को दिया करारा जबाव

KNEWS DESK- 11 अगस्त को सनी देओल की रिलीज होने वाली फिल्म गदर 2 लगातार चर्चा में बनी हुई है| लोग इसका काफी बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं| जहां एकबार फिर अमीषा-सनी की जोड़ी देखने के लिए लोग काफी बेताब हो रहे हैं| वहीं कुछ लोग फिल्म के चलते अमीषा पटेल को ट्रोल कर रहे हैं| जिस पर एक्टर सनी देओल ने एक्ट्रेस का समर्थन कर ट्रोल करने वालों पर हमला बोला है|

गदर 2 के प्रमोशन में बिजी एक्टर सनी ने एक इन्टरव्यू के दौरान सोशल मीडिया के बारे में चर्चा की| फिल्म को लेकर अमीषा को स्पाइलर देने की वजह से ट्रोल किया गया था| इस पर अब सनी ने कहा, सोशल मीडिया पर वेले बंदे होते है ना| जिनके पास कोई काम नहीं होता है, उनके पास एक खिलौना आ गया है| उनको क्या पड़ी है वो क्या लिख रहे हैं| उन्हे थोड़ी कुछ फेस करना है| उन्हें तो मजा आ रहा है| सनी ने आगे कहा कि आपको पता है आप क्या हो और आपने क्या किया है| कमेंट्स न पढ़ो और उन्हें इग्नोर करो| आजकल लोग विदेशी कल्चर से प्रभावित हो रहे हैं वह इसे बिना समझे इसे खुद पर लाना शुरू कर देते हैं|

फिल्म की बताएं तो, गदर 2 में सनी देओल, अमीषा पटेल, सिमरत कौर और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका निभाते दिखेंगे| इस फिल्म को अनिल शर्मा द्वारा डायरेक्ट किया गया है|

About Post Author