डांस दीवाने के सेट पर नजर आए सुनील शेट्टी और भारती सिंह, माधुरी दीक्षित के लुक ने खींचा सभी का ध्यान

KNEWS DESK- ‘डांस दीवाने’ का सीजन 4 अपने पहले एपिसोड से ही लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में एक्टर सुनील शेट्टी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित बतौर जज नजर आ रहे हैं| वहीं ‘डांस दीवाने’ के सेट पर मंगलवार यानि आज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, एक्टर सुनील शेट्टी और कॉमेडियन भारती सिंह को स्पॉट किया गया, जहां से सेलेब्स की तस्वीरें भी सामने आई हैं|

माधुरी दीक्षित

 

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने लुक के चलते हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं| वहीं आज ‘डांस दीवाने’ के सेट पर एक्ट्रेस ब्लैक सेक्विन साड़ी के साथ मैचिंग फ्लोरल एम्बेलिश्ड ब्लाउज और ब्लैक हील्स में बेहद खूबसूरत लग रही थीं| उन्होंने अपने लुक को डायमंड ईयररिंग्स के साथ पूरा किया| माधुरी के लुक ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा|

वहीं नजर आए बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने ब्लैक ब्लेजर, ब्लैक शूज और शेड्स के साथ ग्रे टी-शर्ट और ग्रे ट्राउजर पहना था।

कॉमेडियन और टेलीविजन हस्ती भारती सिंह लाल कढ़ाई वाले कट-आउट गाउन पहने नजर आईं| उन्होंने अपने लुक को गोल्डन हील्स से पूरा किया| भारती ‘डांस दीवाने’ का सीजन 4 में होस्ट के रूप में काम कर रही हैं|

About Post Author