साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

KNEWS DESK – साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी एक्टिंग से फैन्स के दिलों पर राज करते हैं| एक्टर की फिल्म पुष्पा साल 2021 में रिलीज हुई  थी| फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था| फिल्म को फैन्स ने खूब पसंद किया था| अब इसी फिल्म के लिए अल्लू को बेस्टर एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया है| उन्हें नेशनल फिल्म अवार्ड दिया गया है| उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से सम्मान मिला|

नेशनल फिल्म अवार्ड 

दिल्ली के विज्ञान भवन में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ| जहां देश की राष्ट्रपति ने तमाम विजेताओं को अवार्ड दिया, जिनमें एक नाम अल्लू अर्जुन का भी है| 24 अगस्त को विनर्स की लिस्ट जारी की गई थी, जिसके बाद आज उन सभी को सम्मानित किया गया| जब अल्लू अर्जुन को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया था तो उनके घर पर जश्न का माहौल देखने को मिला था| तमाम चाहने वालों की तरफ से उन्हें मुबारकबाद मिली थी|

फैन्स का जीता दिल 

पुष्पा में अल्लू अर्जुन ने काफी शानदार काम किया था| उन्होंने अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीता था| उनका स्टाइल हो या डायलॉग डिलीवरी, हर चीज को लोगों की तरफ से भर-भरकर प्यार मिला था| वहीं अब उनके उसी बेहतरीन काम को सराहने के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड दिया गया है| जहां एक तरफ अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर बने| तो वहीं आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए और कृति सेनन को फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया है|

पुष्पा 

जिस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया उस फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है| इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आई थीं| फिल्म को साउथ सिनेमा के साथ-साथ हिंदी दर्शकों की तरफ से भी खूब प्यार मिला था| वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 365 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी| वहीं अब अगले साल 15 अगस्त को पुष्पा 2 भी रिलीज होगी|

एक्टर की प्रोफेशनल लाइफ

अल्लू अर्जुन पिछले 20 सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं| उन्होंने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म गंगोत्री से फिल्मों में कदम रखा था| जिसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लोगों के ऊपर अपनी शानदार एक्टिंग की गहरी छाप छोड़ी|

About Post Author