व्हाइट कोट पैंट में स्टाइलिश लगीं सोनम कपूर, एक्ट्रेस के कॉन्फिडेंस ने जीता फैन्स का दिल

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने स्टाइलिश लुक्स की वजह से भी चर्चा में रहती हैं| एक्ट्रेस के पास कमाल का फैशन सेंस है| वो अपने हर लुक से फैन्स का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं| वहीं एक बार फिर एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटो ने सभी को दीवाना बना दिया है|

सोनम कपूर की नई तस्वीरें

सोनम कपूर को बीती शाम को स्पॉट किया गया है| एक्ट्रेस एक कैफ़े पहुंची हैं| जहां उनका शानदार अंदाज़ देखने को मिल रहा है| हर बार की तरह इस बार भी सोनम एकदम अलग अवतार में नजर रही हैं|

सोनम ने व्हाइट कलर का पैंट सूट पहना हुआ है| एक्ट्रेस ऊँची पैंट और व्हाइट कोर्ट में एकदम शानदार लग रही थीं| सोनम का ये लुक बेहद कूल लग रहा था| एक्ट्रेस ने इस ड्रेस के साथ हाई हील्स और गोल्डन इयरिंग्स कैरी किए|

यकीन नहीं होता...

एक्ट्रेस के लुक क देखकर ये कहना मुश्किल है कि वो एक बच्चे की मां हैं| एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के बाद पहले जैसे ही फिट हो गयी हैं|
सोनम कपूर की नेक्स्ट फिल्म की बात करें तो एक्ट्रेस अब बैटल फॉर बिट्टोरा नाम की फिल्म में दिखाई देंगी| इसी नाम के नावेल पर ये फिल्म बेस्ड है|

About Post Author