अनंत- राधिका की प्री-वेडिंग में शामिल होने के लिए निकले श्रद्धा और आदित्य, एयरपोर्ट पर हग करते आए नजर, देखें वीडियो

KNEWS DESK- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के प्री- वेडिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां जामनगर पहुंच रही हैं| वहीं एक्टर आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया लेकिन इस दौरान आदित्य- अनन्या से दूर खड़ीं श्रद्धा कपूर ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है|

वायरल हो रहे वीडियो में आदित्य रॉय कपूर जामनगर के लिए निकल रहे हैं लेकिन उससे पहले एक्टर ने श्रद्धा कपूर को गले लगाया| वहीं वीडियो में अनन्या पांडे भी नजर आ रही हैं| श्रद्धा और आदित्य का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल रहा है| वीडियो ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है| यूजर्स वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं|

आपको बता दें कि फिल्म आशिकी 2 की शूटिंग के बाद श्रद्धा- आदित्य के रिलेशनशिप में होने की ख़बरों ने खूब जोर पकड़ा था लेकिन दोनों सेलेब्स ने कभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की|

About Post Author