बेहद खास अंदाज में कन्या पूजन करती दिखीं शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा ने बेटी के पैर धोकर लिया आशीर्वाद

KNEWS DESK- दुनियाभर में हर जगह इस समय नवरात्रि की धूम चल रही है| आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस अवसर पर कन्या पूजन कर रहे हैं| इस बीच अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी हर साल की तरह इस बार भी खास अंदाज में यह पर्व मनाया| एक्ट्रेस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है|

दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर कन्या पूजन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस कन्याओं को खाना खिला रही हैं| साथ ही शिल्पा के पति राज अपनी बेटी समीशा के पैर धोकर आरती उतार रहे हैं और आशीर्वाद ले रहे हैं| वीडियो में पहले शिल्पा और राज दोनों अपनी बेटी के पैर धोते हैं| इसके बाद राज अपनी बेटी के पैरों में टीका लगाते हैं| साथ ही शिल्पा अपनी बेटी को माता की चुनरी पहनाती हैं| इसके बाद एक्ट्रेस अपनी बेटी और बेटे की आरती उतारती हैं| एक्ट्रेस का कन्या पूजन का ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है| वीडियो पर सभी यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बेहद सुदंर| दूसरे यूजर ने लिखा, बेहद नेक| इसी तरह और भी यूजर्स ने अपनी राय दी| वीडियो एक्ट्रेस सिंपल कपड़ों में काफी खूबसूरत लग रही हैं|

About Post Author