राहुल गांधी से शादी करना चाहती हैं शर्लिन चोपड़ा, रखी एक शर्त

KNEWS DESK-  शर्लिन चोपड़ा हमेशा अपने लुक और बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं और कई बोल्ड फोटोशूट करवाए हैं जिसकी वजह से वह सुर्खियों में बनी रही थीं। एक्ट्रेस अपनी बात कहने से पीछे नहीं हटती है। अभी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि वह राहुल गांधी से शादी कर सकती हैं|

राहुल गांधी से करना चाहती हैं शादी

शर्लिन आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। शर्लिन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है| जिसमें शर्लिन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कहा है कि वह राहुल गांधी से शादी कर सकती हैं|

आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा पैपराजी को पोज देने से पीछे नहीं हटती हैं| हाल ही में शर्लिन ने पैपराजी के लिए पोज दिया और फैंस के साथ फोटो क्लिक करवाई थी| इसी बीच एक पैपराजी ने उनसे पूछ लिया कि वह राहुल से शादी करना चाहती हैं जिस पर शर्लिन ने कहा कि वह राहुल से शादी कर सकती हैं|

शादी के लिए रखी शर्त

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा पैपराजी को जवाब दिया और कहा हां मैं राहुल से शादी कर सकती हूं लेकिन मैं  शादी के बाद अपना सरनेम नहीं बदलूंगी| शर्लिन के बयान से ये वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन राहुल गांधी का इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है|

शर्लिन का  वर्कफ्रंट

शर्लिन बड़े पर्दे से दूर रहती हैं लेकिन अब लंबे समय के बाद वापसी की है| शर्लिन पौरुषपुर सीजन 2 में नजर आईं हैं| 28 जुलाई को ये वेब सीरीज स्ट्रीम हो चुकी है| इस सीरीज में शर्लिन महारानी स्नेहलता के किरदार में नजर आईं हैं| वह बीते कई दिनों से इसके प्रमोशन में नजर आईं| शर्लिन ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है| जिसमें दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर, रेड स्वास्तिक, वजह तुम हो जैसी कई फिल्में शामिल हैं|

About Post Author