शहनाज गिल ने आधी रात को सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, मस्ती करती नजर आईं एक्ट्रेस

KNEWS DESK – शहनाज गिल ने इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान बनाई है| एक्ट्रेस ने पंजाब इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत कर आज बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली हैं| शहनाज को पंजाब की कैटरीना भी कहा जाता है| आज शहनाज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं| एक्ट्रेस के इस खास दिन पर हर कोई उन्हें बर्थडे विश कर रहा है| शहनाज ने भी अपने बर्थडे को बड़े क्यूट अंदाज में सेलेब्रेट किया है जिसकी एक वीडियो भी सामने आई है|

Happy Birthday Shehnaaz Gill: बिग बॉस से लेकर फिल्मों तक तय किया सफर, ये थी एक्ट्रेस की जर्नी | Happy Birthday Shehnaaz Gill: From Bigg Boss to films, this was the journey

शहनाज गिल ने सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो और एक वीडियो शेयर की है| फोटो में बहुत ही डिलीशियस केक नजर आ रहा है| वहीं, वीडियो में शहनाज आधी रात को अपना बर्थडे केक काटती नजर आ रही हैं| इस दौरान वो नाइट सूट में नजर आ रही हैं और अपने फ्रेंड्स और भाई शहबाज के साथ अपना बर्थडे सेलेब्रेट कर रही हैं| वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज ने केक को बच्चों की तरह कट किया है| इस दौरान एक्ट्रेस क्यूट हरकते करती नजर आ रही हैं|

Shehnaaz Gill Birthday: शाहनाज गिल ने आधी रात को काटा अपना बर्थडे केक, बच्चों की तरह मस्ती करती नजर आईं एक्ट्रेस

Shehnaaz Gill Birthday: शाहनाज गिल ने आधी रात को काटा अपना बर्थडे केक, बच्चों की तरह मस्ती करती नजर आईं एक्ट्रेस

इससे पहले शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर सर्दी एंजॉय करते हुए कुछ फोटो पोस्ट की थी| इन फोटो में एक्ट्रेस शॉल ओढ़े नजर आ रही हैं| फोटो में शहनाज काफी क्यूट लग रही हैं| इन फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था – हाए अम्मा ठंडी |

वर्क फ्रंट 

शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू किया था| इस फिल्म में शहनाज की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था| इस फिल्म के बाद शहनाज भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग में काम किया| इस फिल्म में एक्ट्रेस का रोल भले ही छोटा था लेकिन दर्शकों ने उन्हें पसंद किया था| वहीं, अब शहनाज गिल एक और फिल्म में नजर आने वाली हैं|

शहनाज गिल की अपकमिंग फिल्म 

शहनाज गिल ने हाल ही में मुराद खेतानी की फिल्म सब फर्स्ट क्लास साइन की है| इस फिल्म में उनके साथ वरुण शर्मा नजर आएंगे| फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो गई है, जिसकी झलकियां शहनाज गिल फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं| फिलहाल शहनाज की इस फिल्म की रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं हुई है|

यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश : लापता तीन बहनों की बरामदगी की मांग को लेकर प्रजापति समाज ने किया कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन

About Post Author