फिल्म इंडस्ट्री को लेकर शहनाज गिल बोलीं- ‘इससे अच्छा तो मैं मर ही जाऊं लेकिन ये…’

KNEWS DESK- रियालिटी शो ‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज गिल का हर कोई दीवाना है| अपनी मेहनत के दम पर उनको बॉलीवुड के बड़े-बड़े एक्टर्स संग फिल्में करने का मौका मिल रहा है| आपको बता दें, इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं| वो जोरों-शोरों से 6 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं|

इसी दौरान शहनाज ने मीडिया से बातचीत की और कि अगर इस इंडस्ट्री में टिके रहना है तो अपने फिगर पर ध्यान देना बहुत जरूरी है| शहनाज कहती हैं कि अगर मैं यहां काम नहीं कर रही होती तो, मैं वही मोटी वाली शहनाज गिल होती लेकिन बॉलीवुड में आपको अपना फिगर मेंनटेन करके रखना पड़ता है| एक्ट्रेस ने आगे बताया कि हाल ही में किसी ने मुझे मोटी वाली शहनाज गिल के किरदार के लिए ऑफर किया, तो मैंने उनके सामने हाथ जोड़ लिए| मैंने उनसे कहा कि आप मुझसे कुछ भी करवा लो लेकिन अब मुझे दोबारा मोटी होने के लिए मत कहो| मुझे पता है मैंने अपना मोटापा कैसे कम किया है| अब ये मुझसे नहीं होगा|

शहनाज ने आगे ये भी कहा कि मुझे तो मोटी वाली शहनाज गिल ज्यादा पसंद है| जो लोग इस इंडस्ट्री में नहीं है वह अच्छी जिंदगी जी रहे हैं| क्या फायदा ऐसी लाइफ का जहां आप खुलकर खाना भी नहीं खा सकते हैं| इससे अच्छा तो मैं मर ही जाऊं.. मोटा-पतला कुछ नहीं होता है| आपके अंदर कॉन्फिडेंस होना चाहिए|

‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ को अनिल कपूर, एकता कपूर और शोभा कपूर के साथ रिया कपूर द्वारा प्रोड्यूस किया गया है|फिल्म को करण भूलानी ने डायरेक्ट किया है| यह 6 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है| इसमें शहनाज के अलावा भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला और डॉली सिंह लीड रोल में नजर आने वाली हैं|

About Post Author