छोटी-छोटी बातों पर रो पड़ती थी….. कियारा ने साझा किया पोस्टपार्टम अनुभव

Knews Desk– बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं, खासकर मदर्स डे के मौके पर उन्होंने मां बनने के बाद अपने जीवन में आए बदलावों को लेकर खुलकर बात की। फिल्मों और ग्लैमर की दुनिया में हमेशा मुस्कुराती नजर आने वाली कियारा ने बताया कि डिलीवरी के बाद उनका इमोशनल फेज काफी कठिन रहा और शुरुआती दिनों में वह खुद को संभाल नहीं पा रही थीं।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2023 में शादी की थी और दो साल बाद दोनों के घर एक नन्हा मेहमान आया। इस खुशखबरी को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साझा किया था, जिसके बाद से ही उनकी फैमिली लाइफ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में एक इंटरव्यू में कियारा ने बताया कि मां बनने के बाद उनके भीतर कई ऐसे इमोशन्स आए जिनका उन्होंने पहले कभी अनुभव नहीं किया था।

https://www.instagram.com/p/DX02OOliJCX/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

उन्होंने कहा कि डिलीवरी के बाद वह अचानक बहुत ज्यादा भावुक हो गई थीं और छोटी-छोटी बातों पर रोने लगती थीं। शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है। कियारा के अनुसार, उन्हें लगा था कि वह जल्द ही इस स्थिति से बाहर आ जाएंगी, लेकिन पोस्टपार्टम फेज उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। इस दौरान उनके इमोशन्स काफी अनस्टेबल थे और वह हर छोटी बात पर ट्रिगर हो जाती थीं।

कियारा ने बताया कि कभी-कभी ऐसा लगता था कि वह सिर्फ अपने पति सिद्धार्थ को मिस कर रही हैं, लेकिन असल में वह एक गहरे इमोशनल ट्रांजिशन से गुजर रही थीं। उन्होंने कहा कि उन शुरुआती दिनों में किसी भी छोटी बात पर उनके आंसू निकल जाते थे, और यह उनके लिए भी एक नया अनुभव था।

एक्ट्रेस ने यह भी साझा किया कि मां बनने के बाद उनकी प्राथमिकताएं पूरी तरह बदल गई हैं। जहां पहले उनका फोकस केवल अपने करियर और शूटिंग पर होता था, वहीं अब उनका पूरा ध्यान अपने बच्चे पर केंद्रित हो गया है। वह हर फैसले को लेने से पहले अपने बच्चे की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं।

कियारा ने इस दौरान अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा का भी जिक्र किया और बताया कि उन्होंने इस कठिन समय में उनका पूरा साथ दिया। परिवार के सपोर्ट को उन्होंने इस फेज में बेहद जरूरी बताया। कियारा का कहना है कि मां बनने का अनुभव जितना खूबसूरत है, उतना ही इमोशनल और चैलेंजिंग भी होता है, जिसे समझने और स्वीकार करने में समय लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *