शरद कपूर को मिला हॉलीवुड फिल्म का ऑफर, वायरल वीडियो में लुक देख फैंस हुए थे परेशान

knews desk – जोश और कई चर्चित फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता शरद कपूर लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह काफी कमजोर और परेशान नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनकी हालत को लेकर चिंता जताने लगे। हालांकि, अब अभिनेता ने अपनी स्थिति को लेकर सफाई दी है और कहा है कि उन्हें पैसों की कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला है और वह जल्द ही हॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।

वायरल वीडियो पर शरद कपूर ने दी सफाई

शरद कपूर का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह अपने चार कुत्तों को एक शेल्टर होम में छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अभिनेता भावुक भी दिखाई दे रहे हैं। इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी सेहत और आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता करने लगे।

हालांकि, शरद कपूर ने अब इस वीडियो की वजह बताई है। अभिनेता के मुताबिक, वह बार्सिलोना में एक फुटबॉल मैच खेलने गए थे, जहां उनके पैर में चोट लग गई। चोट की वजह से वह अपने चारों कुत्तों की देखभाल करने की स्थिति में नहीं हैं। इसके अलावा, उनके डॉक्टर आनंद जोशी ने उन्हें दो महीने तक बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।

अभिनेता ने बताया कि कुत्तों को शेल्टर होम में रखना सिर्फ एक अस्थायी व्यवस्था है। उनका कहना है कि ठीक होने के बाद वह अपने कुत्तों को वापस ले आएंगे।

‘मुझे पैसों की कोई दिक्कत नहीं’

वायरल वीडियो के बाद शरद कपूर की आर्थिक स्थिति को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं होने लगीं। इस पर अभिनेता ने स्पष्ट किया कि उन्हें पैसों की कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि वह फिलहाल जिस घर में रह रहे हैं, उसे बेचने की तैयारी में हैं और बेहतर घर में शिफ्ट होने का प्लान बना रहे हैं। उनका कहना है कि वह मड आइलैंड में नया घर लेने की योजना बना रहे हैं।

शरद कपूर ने बताया कि वह करीब सात साल तक न्यू यॉर्क में रहे और एक साल पहले ही भारत वापस लौटे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें हर तरफ से सपोर्ट मिलता है और फिल्म इंडस्ट्री उनके लिए परिवार की तरह है।

हॉलीवुड फिल्म से करेंगे डेब्यू

शरद कपूर ने अपने वर्क फ्रंट को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है। अभिनेता के मुताबिक, उन्हें एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऑफर मिला है। इस फिल्म के साथ वह हॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग जनवरी 2026 में शुरू होने वाली है।

शरद कपूर का पिछला बॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘काबारेट’ था, जो 2019 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा लीड रोल में नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *