शाहरुख खान की तबीयत में सुधार, आज हो सकते हैं हॉस्पिटल से डिस्चार्ज

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अहमदाबाद के हॉस्पिटल में एडमिट हैं| फैन्स एक्टर की तबीयत को लेकर काफी परेशान हैं| अब शाहरुख खान की हालत में काफी सुधार है| वहीं हॉस्पिटल में एक्टर के साथ गौरी खान भी मौजूद हैं| वहीं अब खबर है कि किंग खान को आज डिस्चार्ज कर दिया जायेगा|

SHAH RUKH KHAN HEALTH

जल्द डिस्चार्ज होंगे शाहरुख खान 

शाहरुख खान हीट स्ट्रोक के चलते हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे| वहीं अब उनकी हालत में काफी सुधार है माना जा रहा है कि आज किंग खान को डिस्चार्ज कर दिया जायेगा| जानकारी के मुताबिक डॉक्टर लगातार एक्टर का हेल्थ चेकअप कर रहे हैं| उन्होंने सुपरस्टार की तबियत में काफी सुधार देखा है जिसके चलते उन्हें आज डिस्चार्ज कर दिया जायेगा| हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद एक्टर अपनी पत्नी गौरी खान के साथ सीधे मुंबई जायेंगे| जहां शाहरुख केवल रेस्ट करेंगे|

गौरी खान को जैसे ही एक्टर की तबीयत के बारे में पता चला वो तुरंत हॉस्पिटल पहुंचीं| दरअसल, शाहरुख खान बीते मंगलवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच को देखने के लिए अहमदाबाद आए थे|

यह भी पढ़ें – ‘भगवान द्वारा भेजे गए पीएम’ केवल अडानी और अंबानी के लिए काम करते हैं, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज

About Post Author