ईशा अंबानी के बच्चों के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए शाहरुख खान, पार्टी में सापों के साथ खेलते नजर आये किंग खान

KNEWS DESK – ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के जुड़वा बच्चे कृष्णा और आदिया एक साल के पुए हो गये हैं| अंबानी परिवार ने इस खास दिन के लिए बेहद ग्रैंड पार्टी होस्ट की| पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की| पार्टी में किंग खान भी पहुंचे| पार्टी से उनका एक इनसाइड वीडियो वायरल हो रहा है| वायरल वीडियो में शाहरुख खान का कभी ना देखा गया अवतार नजर आ रहा है| वीडियो में शाहरुख खान सापों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं|

Viral Video । बर्थडे पार्टी में Anant Ambani ने Shah Rukh Khan के हाथ में थमाया सांप, इंटरनेट यूजर्स के उड़े होश - anant ambani handed over a snake to shah rukh

पार्टी में सांपों के साथ खेलते नजर आए शाहरुख खान

वायरल वीडियो में किंग खान पार्टी अटेंड करते नजर आ रहे हैं| शाहरुख के साथ राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी भी नजर आ रहे हैं|  इस बीच अचानक अनंत किंग खान को बातों ही बातों सांप पकड़ा देते हैं| वहीं, दूसरा सांप उनके गर्दन पर दिया जाता है| इसके बाद शाहरुख इन सांपों के साथ खूब पोज देते नजर आते हैं| वीडियो में ये पता नहीं चल पा रहा है कि सांप असली है या नकली| लेकिन वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है|

सितारों का मेला

ईशा अंबानी के बच्चों के पहले बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान के अलावा कियारा आडवानी, कैटरीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर, करण जौहर, अनन्या पांडे, हरनाज सिंधू समेत कई सितारों ने शिरकत की. इस पार्टी का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में हुआ था.इसकी थीम कंट्री फेयर रखी गई थी|

वर्कफ्रंट 

शाहरुख खान की फिल्म जवान कुछ महीने पहले रिलीज हुई थी| इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था| वहीं, अब शाहरुख राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म डंकी लेकर आ रहे है| ये फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी| फिल्म को लेकर किंग खान के फैंस फिर आंखे गड़ा के बैठे हैं|

About Post Author