Knews Desk – फिल्ममेकर और एक्टर तिग्मांशु धूलिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘घमासान’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में अरशद वारसी और प्रतीक गांधी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। अब तिग्मांशु धूलिया ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि प्रतीक गांधी वाला पुलिस ऑफिसर का रोल पहले शाहरुख खान को ऑफर किया गया था।
शाहरुख खान को ऑफर की थी फिल्म
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में तिग्मांशु धूलिया ने बताया कि ‘घमासान’ की स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद उन्होंने सबसे पहले शाहरुख खान को सुनाई थी। वह चाहते थे कि फिल्म में प्रतीक गांधी का किरदार शाहरुख निभाएं।
तिग्मांशु ने बताया कि शाहरुख ने पूरी कहानी सुनी, लेकिन फिल्म करने से मना कर दिया। उनके मुताबिक, शाहरुख ने कहा था कि वह इस तरह की रियलिस्टिक फिल्में नहीं करते हैं।
तिग्मांशु ने शाहरुख के साथ अपनी पुरानी दोस्ती का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं। फिल्म ‘जीरो’ में तिग्मांशु ने शाहरुख के पिता का किरदार भी निभाया था।
https://www.instagram.com/reels/Dcs-9KUDp2Q/
अरशद वारसी ने भी समझा शाहरुख का फैसला
इंटरव्यू के दौरान अरशद वारसी से भी शाहरुख के फिल्म ठुकराने को लेकर सवाल किया गया। अरशद ने कहा कि वह शाहरुख के फैसले को समझते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह भी शाहरुख को बड़े और लार्जर-दैन-लाइफ किरदारों में देखना पसंद करेंगे।
अरशद ने शाहरुख की तुलना हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज से करते हुए कहा कि अगर वह कोई बहुत रियलिस्टिक रोल करेंगे तो उन्हें कुछ अजीब लगेगा।
कैसी है ‘घमासान’ की कहानी?
‘घमासान’ में अरशद वारसी महाराज नाम के एक डाकू का किरदार निभा रहे हैं। वहीं प्रतीक गांधी फिल्म में एसटीएफ चीफ की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
फिल्म का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया है। ‘घमासान’ 11 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीम होने वाली है।