संभावना सेठ ने दिखाई जुड़वा बच्चों की पहली झलक, बेटे-बेटी के नाम से उठाया पर्दा

KNEWS DESK – भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रहे हैं। कपल हाल ही में जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं। अब संभावना सेठ ने पहली बार अपने बच्चों की झलक फैंस के साथ शेयर की है और उनके नाम भी बताए हैं।

सेरोगेसी से माता-पिता बने थे संभावना और अविनाश

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी के घर 4 जून को खुशियों ने दस्तक दी थी। कपल ने सेरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था। बच्चों के जन्म के बाद से ही फैंस उनकी पहली झलक देखने के लिए काफी उत्साहित थे।

अब संभावना सेठ ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने ट्विंस के नाम का खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके बेटे का नाम युगार्थ और बेटी का नाम ध्वजा है। संभावना ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मिलिए हमारे बेटे युगार्थ और प्यारी बेटी ध्वजा से।”

तस्वीरों में दिखी बच्चों की प्यारी झलक

शेयर की गई तस्वीरों में संभावना और अविनाश दोनों बच्चों को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। हालांकि कपल ने बच्चों के चेहरे रिवील नहीं किए हैं, लेकिन उनकी प्यारी सी झलक ने फैंस का दिल जीत लिया है। तस्वीरों में बेटा युगार्थ पिंक कलर के कुर्ता-पजामा में नजर आ रहा है, जबकि बेटी ध्वजा पिंक फ्रॉक में बेहद क्यूट लग रही हैं।

संभावना सेठ की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और कपल को माता-पिता बनने की बधाइयां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके बच्चों के नाम और तस्वीरों की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *