सलमान खान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म की जल्द शुरू करेंगे शूटिंग, एक्शन से होगी भरपूर

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अक्सर चर्चा में बने रहते हैं| एक्टर ने साल 2023 में टाइगर 3 जैसी सुपरहिट फिल्म की| एक्टर इस साल भी कई फिल्मों से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं| लेकिन ख़बरों के मुताबिक सलमान खान डायरेक्टर विष्णुवर्धन के साथ जो फिल्म को बना रहे थे उसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है| अभी फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गयी है|

कोरोना की तीसरी लहर के बीच Tiger 3 की शूटिंग करेंगे Salman Khan, ऐसी है  तैयारी - Salman Khan instructs Tiger 3 crew strict norms sets amid rise  Covid 19 cases tmov - AajTak

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 

भाईजान अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं| सलमान अब डायरेक्टर विष्णुवर्धन की फिल्म को लेकर चर्चा में हैं| एक्टर की इस फिल्म की बात पिछले साल से हो रही है| वहीं अब फिल्म की शूटिंग शुरू होने की खबरें सामने आ रही हैं| एक्शन मूवी को लेकर सलमान खान की बात करण जौहर के साथ 6 महीनों से चल रही है| फिल्म को प्रोड्यूस करण जौहर कर रहे हैं वहीं फिल्म का डायरेक्शन विष्णुवर्धन करेंगे| फिल्म की शूटिंग मई में शुरू होगी| हालांकि फिल्म को लेकर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है|

शेरशाह के डायरेक्टर के साथ सलमान खान का कोलैबोरेशन

शेरशाह के डायरेक्टर के साथ सलमान खान का कोलैबोरेशन बेहद शानदार होने वाला है| फिल्म को लेकर सलमान खान ने काफी बदलाव किये हैं| एक्टर की फिल्म एक्शन से भरपूर होगी जिसमें ऐसे एक्शन सीन होंगे जो पहले कभी नहीं देखे होंगे| फिल्म को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं|

फिल्म की रिलीज 

सलमान खान की फिल्म क्रिसमस 2024 पर रिलीज हो सकती है| फिल्म में शाहरुख़ खान का कैमियो देखने को मिल सकता है| फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी|

यह भी पढ़ें – स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

About Post Author