स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

KNEWS DESK- अपने विवादित बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है| उन्होंने एक पत्र के जरिये इस्तीफा देने के पीछे का कारण बताया है| स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव को लेकर एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया है|

स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक्स अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पत्र लिखकर शेयर किया| पोस्ट में उन्होंने इस्तीफा देने के पीछे की वजह का खुलासा किया है| साथ ही स्वामी प्रसाद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर भी पत्र में काफी कुछ कहा|

About Post Author