आदित्य रॉय कपूर संग नजर आईं रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे, पैपराजी को दिया ये रिएक्शन

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे अफेयर को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं| दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है|अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के वीडियो और फोटोज आते ही सोशल मी़डिया पर छा जाते हैं। लेकिन अभी तक दोनों ने अफेयर की खबरों पर अपना रिएक्शन नहीं दिया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने प्यारे अंदाज़ में आदित्य को बर्थडे विश किया था| और अब उनका एक वीडियो सामने आया है| जिसमें अनन्या और आदित्य एक साथ नजर आ रहे हैं ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

Ananya Panday and Aditya Roy Kapur in love? - Sentinelassam

कार में बैठे साथ नजर आया रूमर्ड कपल 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में अनन्या पांडे अपने बर्थडे पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर संग पार्टी करती नजर आई थीं। अब इसके बाद अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर एक साथ कार में बैठे हुए नजर आ रहें हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनन्या और आदित्य मीडिया को देखने के बाद शर्म से लाल हो गए। अनन्या पांडे की स्माइल करती ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

साथ में विदेश घुमने गये थे अनन्या और आदित्य

इससे पहले भी ये कपल कई बार साथ में स्पॉट हो चुका है। कुछ महीनों पहले अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर साथ विदेश घूमने भी गए थे, जहां अनन्या और आदित्य बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए थे।

About Post Author