जाह्नवी और जूनियर NTR की देवरा की रिलीज डेट टली, जानिए कब होगी रिलीज

KNEWS DESK –  जाह्नवी कपूर बॉलीवुड के बाद अब साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म देवरा में नजर आएंगी| जाह्नवी और जूनियर एनटीआर की फिल्म पहले तो अप्रैल में रिलीज होने वाली थी| लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है| देवरा में एक्ट्रेस जूनियर एनटीआर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी|

देवरा` में जूनियर NTR के साथ काम करने को लेकर जान्हवी कपूर ने किया खुलासा,  बोलीं- `मम्मा हमेशा...`

देवरा की रिलीज डेट हुई शिफ्ट 

जाह्नवी  कपूर ने बॉलीवुड में कई फ़िल्में की हैं| एक्ट्रेस अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं| जाह्नवी जल्द ही साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म देवरा में नजर आएंगी| फिल्म को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड थे| लेकिन देवरा के नए अपडेट ने फैन्स को निराश कर दिया है| दरअसल मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है| पहले फिल्म 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म 10 अक्टूबर को रिलीज होगी| फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ने से फैन्स काफी निराश हैं| वहीं फिल्म न नया पोस्टर भी जारी किया गया है| पोस्टर में जूनियर एनटीआर फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं| एक्टर की ये शानदार फिल्म होने वाली है|

फिल्म की स्टारकास्ट 

देवरा की स्टारकास्ट काफी चर्चा में थी| फिल्म में जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर के साथ सैफ अली खान भी अहम किरदार में नजर आयेंगे| देवरा का ट्रेलर बीते महीने रिलीज किया गया था| जोकि काफी शानदार था|  जिसने फैन्स की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया था| जूनियर एनटीआर की फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है|

यह भी पढ़ें – दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लॉन हैंगर गिरने से हुआ हादसा, 8 लोग घायल

About Post Author