अनंत अंबानी की प्री वेडिंग में रणवीर सिंह ने पापा बनने की जताई की ख़ुशी

KNEWS DESK – दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं| इस बात की जानकारी कपल ने खुद शेयर की थी| वहीं अब दीपिका और रणवीर अनंत अंबानी की प्री वेडिंग पार्टी शामिल हुए हैं| ऐसे में  रणवीर ने शनिवार को अनंत अंबानी की पार्टी में बच्चे के जन्म को लेकर अपनी ख़ुशी जाहिर की है|

मम्मी- पापा बनने वाले हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, प्रेग्नेंसी पर कपल ने तोड़ी चुप्पी! SANCHAR NEWS मनोरंजन |

रणवीर सिंह ने पापा बनने की जताई की ख़ुशी

प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का दूसरा दिन जामनगर में हुआ| प्रदर्शन के लिए एक बड़ा मंच बनाया गया था, और परिवार के सदस्यों ने यह सुनिश्चित करने के लिए भरपूर प्रयास किया कि जल्द ही शादी करने वाले जोड़े का दिन आनंदमय रहे। अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में शामिल होने पर होने वाले डैडी रणवीर सिंह अपनी खुशी छिपा नहीं सके। रणवीर कहते हैं कि  “मुझे मेरे सपनों की लड़की मिल गई, और मुझे खुशी है कि मैं काम में उसकी मदद कर सका। हमें 7 साल हो गए हैं| अनंत और राधिका शादी कर रहे हैं, और मेरा बच्चा हो रहा है। मतलब क्या ही हो रहा है|

https://www.instagram.com/reel/C4C5GhiSfJT/

रणवीर सिंह की मस्तीभरी बातों को सुनकर सभी हंसने लगे| इसके बाद वो दीपिका को आई लव यू बोलते हैं और इसके बाद दोनों स्टेज पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से आग लगा देते हैं|

यह भी पढ़ें – भाजपा उम्मीदवार पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, भोजपुरी एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

About Post Author