अली अब्बास की इफ्तार पार्टी में पति और सास के साथ पहुंचीं रकुल प्रीत सिंह, जबरदस्त लुक में नजर आए ‘बड़े मियां छोटे मियां’

KNEWS DESK- अली अब्बास जफर ने मुंबई में बीते रविवार को एक धमाकेदार इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें ‘बड़े मियां छोटे मियां’ यानि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ दमदार लुक में नजर आए| वहीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह पति जैकी भगनानी और अपनी सास के साथ पहुंचीं| इफ्तार पार्टी में मानुषी छिल्लर और अलाया एफ के लुक्स ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा| अली अब्बास की इफ्तार पार्टी से सेलेब्स की तस्वीरें भी सामने आई हैं|

इफ्तार पार्टी में अक्षय कुमार ने व्हाइट पैंट और सैंडल के साथ कढ़ाई वाला क्रीम कलर का कुर्ता पहना हुआ था|

एक्टर टाइगर श्रॉफ ने ब्लैक शूज और बेज कार्गो डेनिम जींस के साथ फ्लोरल स्लीवलेस शर्ट पहनी थी| पार्टी में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को एकसाथ मस्ती करते हुए भी स्पॉट किया गया|

मानुषी छिल्लर ने इफ्तार पार्टी के लिए व्हाइट और पिंक कलर का प्रिटेंड शरारा सूट पहना हुआ था, जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं|

वहीं एक्ट्रेस अलाया एफ. भी इस इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं, इस दौरान वो पिंक कलर का शरारा सूट पहने नजर आईं|

अली अब्बास की इफ्तार पार्टी में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने गोल्डन कलर की हील्स के साथ ग्रीन कलर का सलवार सूट पहना था| उन्होंने गोल्डन क्लच भी कैरी किया हुआ था|

वहीं नजर आए जैकी भगनानी ने ब्लैक पैंट के साथ ग्रीन कुर्ता पहना था| उन्होंने अपने लुक को ब्लैक शूज से पूरा किया| पार्टी में जैकी पत्नी रकुल और मां के साथ नजर आए|

About Post Author