रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की वेडिंग डिटेल्स आई सामने, जानें मेन्यू से लेकर गेस्ट लिस्ट तक

KNEWS DESK – रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हैं| कपल लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं| वहीं अब कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है| आज से कपल के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू होंगे और 21 फ़रवरी को कपल एक-दूजे के हो जायेंगे| रकुल और जैकी के वेडिंग आउटफिट की डिटेल्स तो सामने आ गयी थी| वहीं अब कपल की शादी में कौन कौन शामिल होगा इसके बारे में भी जानकारी सामने आ गयी है आपको बताते हैं कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में मेहमान कौन कौन होगा|

Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani Wedding Card Eco Friendly Marriage Wedding Dress And Other Details Viral - रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी करेंगे ईको फ्रेंडली शादी, क्या होगा और क्या

रकुल-जैकी की शादी में शामिल होंगे ये लोग 

रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड और साउथ दोनों इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी हैं| वही जैकी भगनानी भी बड़े फिल्म प्रोड्यूसर हैं| जिस वजह से कपल की शादी में कई सितारों के आने की उम्मीद है| वहीं ग्रैंड वेडिंग में आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का आना कन्फर्म है| इसके साथ ही अक्षय कुमार शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ  और वरुण धवन जैसे स्टार्स के शामिल होने की उम्मीद है| बड़ी हस्तियों के शामिल होने की वजह से सुरक्षा के भी कड़े इंतज़ाम किये गये हैं जिसके लिए यूसुफ इब्राहम को हायर किया गया है जो बॉलीवुड के कई बड़े इवेंट्स में सिक्योरिटी की जिम्मेदारी ले चुके हैं|

शादी का मेन्यू 

शादी में गेस्ट्स का ख्याल रखते हुए मेन्यू चुना गया है| शादी में अक्षय और टाइगर जैसे फिटनेस फ्रीक एक्टर भी शामिल होंगे जिस वजह से खाना हेल्दियर रखा गया है| खाने में ग्लूटेन और सुगेर फ्री डिशेज को प्रॉयरिटी दी गयी है| साथ ही स्टार्स की पसंद को ध्यान में रखते हुए शुशी फूड्स को भी शामिल कर लिया गया है| स्टार्स के साथ बाकी मेहमानों के लिए देशी-विदेशी व्यंजन इस क्यूजीन का हिस्सा है|

यह भी पढ़ें – BAFTA 2024 : 77 वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स में ओपनहाइमर का बजा डंका, साड़ी में दीपिका पादुकोण ने बिखेरा जलवा

About Post Author