सैलून के बाहर नजर आईं पुलकित की होने वाली दुल्हनिया, कृति खरबंदा के चेहरे पर दिखा वेडिंग ग्लो

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा जल्द ही पुलकित सम्राट के शादी करने वाली हैं| फैन्स कपल का वेडिंग लुक देखने के लिए बेताब हैं| शादी की चर्चाओं के बीच एक्ट्रेस को सैलून के बाहर स्पॉट किया गया है|

13 मार्च को शादी करेंगे पुलकित-कृति

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा और एक्टर पुलकित सम्राट जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं| फैन्स कपल को शादी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| पुलकित और कृति 13 मार्च को शादी करेंगे। कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर कपल का क्यूट वेडिंग कार्ड वायरल हुआ था, जिसमें इनकी एनिमेटेड फोटो बनी थी।

सैलून के बाहर स्पॉट हुईं कृति खरबंदा

पुलकित और कृति मुंबई की जगह दिल्ली में शादी करने वाले हैं| सोमवार को एक्टर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है| वहीं दुल्हनिया को मुंबई के बांद्रा में सैलून के बाहर स्पॉट किया गया है| इस दौरान कृति ने क्रीम कलर का क्रॉप टॉप और इसी कलर की स्कर्ट पहनी थी। एक्ट्रेस यहां हेयर स्पा कराने आई थीं। जैसे ही वह बाहर निकलीं, पैपराजी की भीड़ ने उन्हें घेर लिया।

यह भी पढ़ें – पीएम मोदी ने मिशन दिव्यास्त्र, अग्नि-5 मिसाइल के पहले फ्लाइट टेस्ट के लिए DRDO वैज्ञानिकों को दी बधाई, शेयर किया पोस्ट

About Post Author