ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कजिन बहन परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर खास संदेश साझा किया है। 22 अक्टूबर को परिणीति अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर प्रियंका ने उनकी तस्वीर शेयर कर प्यार भरे अंदाज में बधाई दी।
Knews Desk – ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, एक्ट्रेस अपने परिवार से कितना प्यार करती हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। प्रियंका अपनी कजिन बहन परिणीति चोपड़ा के भी काफी करीब हैं। दोनों के बीच सगी बहनों जैसा प्यार देखने को मिलता है। 22 अक्टूबर को परिणीति चोपड़ा अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर प्रियंका ने भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाती नजर आती हैं। चाहे जन्मदिन हो, कोई त्योहार हो या फिर कोई खास मौका, दोनों एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करने से पीछे नहीं हटतीं। परिणीति के जन्मदिन पर प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में परिणीति पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। खुले बालों के साथ उनका लुक काफी प्यारा लग रहा है।
तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे तीशा… तुम्हारा साल प्यार, हंसी और उन सभी खुशियों से भरा हो, जिनकी तुम्हारे दिल ने ख्वाहिश की है।” प्रियंका का यह संदेश दोनों बहनों के बीच खास रिश्ते को दिखाता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आया था। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं, जिसके चलते दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्साह है।
फिल्म ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होने के लिए तैयार है। यह बड़े बजट की फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 1,400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।