प्रियंका चोपड़ा ने मालती के साथ अपने मॉर्निंग रूटीन की दिखाई झलक, मां-बेटी की फोटो ने जीता दिल

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कई हिट फ़िल्में की हैं| एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में ही नहीं हॉलीवुड में भी नाम कमाया है| प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी और बेटी मालती की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं| अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ अपना मोर्निंग रूटीन की झलक दिखाई है| पति निक जोनस के साथ बारिश का लुत्फ उठाने के बाद प्रियंका ने लाडली मालती संग फोटो शेयर कर फैंस का दिन बना दिया है।

Priyanka Chopra Reveals Her Daughter Malti Marie Looks Like A Jonas But She Is A Real Chopra Love Indian Food - Amar Ujala Hindi News Live - Priyanka Chopra:बेटी मालती मैरी को

बेटी के साथ ऐसी होती है प्रियंका की सुबह 

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ अपने मॉर्निंग रूटीन की झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। फोटो में मालती अपनी मां की गोद में लेटकर कुछ देखते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका अपनी बेटी के सिर पर हाथ फेर रही हैं और दूसरे हाथ से सेल्फी ले रही हैं।  प्रियंका का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। ग्रीन आउटफिट में मालती क्यूट लग रही हैं।

Priyanka Chopra Daughter Malti

तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने बताया कि LA में अभी भी बारिश हो रही है। उन्होंने बारिश और रेड हार्ट इमोजी बनाई है। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “ऐसी सुबह।”

प्रियंका ने पति निक के साथ बारिश में खाई मैगी

बीते दिन प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ बारिश में रोमांटिक डेट की झलकियां शेयर की थीं। एक्ट्रेस ने पति के साथ न केवल बारिश में लॉन्ग ड्राइव की, बल्कि मैगी का लुत्फ भी उठाया। उनकी तस्वीरें और वीडियोज ने मैगी लवर्स को खुश कर दिया था।

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में 10 साल छोटे सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई थी। दोनों साल 2022 में सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने थे। एक मेडिकल कंडीशन की वजह से प्रियंका को मां बनने के लिए सरोगेसी का रास्ता चुनना पड़ा था।

यह भी पढ़ें – ‘ED ने 16 घंटे की रेड के दौरान नहीं ली कोई तलाशी’, AAP नेता आतिशी का बड़ा दावा

About Post Author