अभिषेक कुमार की पार्टी में मुनव्वर ने उड़ाया मन्नारा का मजाक, देखें ये वीडियो

KNEWS DESK- बिग बॉस 17 के रनर-अप रहे अभिषेक कुमार ने बीती रात एक शानदार पार्टी का आयोजन किया| जहां उन्होंने शो के सभी कंटेस्टेंट को आमंत्रित किया| इनमें उनके दोस्त मुनव्वर फारूकी से लेकर मन्नारा चोपड़ा तक, कई सेलेब्स शामिल हुए| शो खत्म होने के बाद पहली बार मुनव्वर और मन्नारा आमने- सामने आए|

इनके अलावा अभिषेक कुमार की पार्टी में नाविद सोले, आयशा खान, सोनिया बंसल, रिंकू धवन, अंकित गुप्ता, प्रियंका चाहर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए| ‘बिग बॉस 17’ के बाद मुनव्वर फारूकी और  मन्नारा चोपड़ा दोनों अब आमने- सामने आए, एक-दूसरे को गले लगाया और मीडिया से भी बातचीत की| इस दौरान मुनव्वर, मन्नारा का मजाक उड़ाते हुए नजर आए| उन्होंने मन्नारा की खिल्ली उड़ाते हुए कहा, यहां दो विनर हैं| इसके बाद वह हंसने लगे| फिर अभिषेक भी मन्नारा का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं, NRI कैटेगरी में नाविद विनर हैं|

अभिषेक और मुनव्वर के मजे लेने के बाद पहले मन्नारा हंसती हुईं नजर आईं, फिर उनका मुंह बन गया| इसके बाद मन्नारा मुनव्वर की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं, और यह किस कैटेगरी में विनर हैं? इसके जवाब में मुनव्वर कहते हैं, मैं विनर कैटेगरी में हूं| फिर वह उन्हें बधाई देती हैं|

आपको बता दें कि ‘बिग बॉस 17’ की सेकेंड रनर-अप रहीं मन्नारा चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लिखा था कि वह फीमेल कैटेगरी में विनर हैं| इसके बाद मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए मन्नारा की खिल्ली उड़ाई थी| उन्होंने कहा था कि अंकिता और विक्की कपल कैटेगरी में विनर हैं, नाविद NRI कैटेगरी में और औरा इंटरनेशनल कैटेगरी में विनर हैं|

About Post Author