अभिषेक कुमार की पार्टी में आयशा खान ने लूटी लाइमलाइट, इस बिग बॉस कंटेस्टेंट के साथ डांस करती आईं नजर

KNEWS DESK- बिग बॉस 17 के रनर-अप रहे अभिषेक कुमार ने बीती रात एक शानदार पार्टी का आयोजन किया| जहां उन्होंने शो के सभी कंटेस्टेंट को आमंत्रित किया| पार्टी में उनके दोस्त मुनव्वर फारूकी से लेकर मन्नारा चोपड़ा तक, कई सेलेब्स शामिल हुए| हालांकि पार्टी में सबसे ज्यादा लाइमलाइट आयशा खान ने लूटी| पार्टी में आयशा ने अपने हॉट लुक से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा|

अभिषेक कुमार की पार्टी की कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं| इनमें सभी गेस्ट पैप्स के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं| इसके अलावा पार्टी का एक इनसाइड वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आयशा खान, बिग बॉस के एक कंटेस्टेंट के साथ थिरकती हुई दिख रही हैं| अभिषेक कुमार की पार्टी में आयशा खान ब्लैक कलर के बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं| पार्टी में जाने से पहले उन्होंने पैप्स के लिए कई पोज भी दिए| इसके बाद उन्हें कंटेस्टेंट नाविद सोले मिल गए और दोनों ने साथ में पार्टी में एंट्री की|

बिग बॉस 17 में आयशा की मुलाकात नाविद सोले से नहीं हुई थी, क्योंकि वो शो की शुरुआत में ही बेघर हो गए थे| हालांकि अब पार्टी में दोनों एक- दूसरे के अच्छे दोस्त बनते नजर आए| पार्टी में भी आयशा खान, दोस्त अभिषेक कुमार और एक्स मुनव्वर फारूकी को छोड़कर नाविद सोले के साथ डांस करती हुईं दिखीं|

About Post Author