ब्लैक ड्रेस में बला की खूबसूरत लगीं प्रियंका चोपड़ा, फोटोज हुईं वायरल

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बुलगारी इवेंट में शामिल हुईं| एक्ट्रेस ने इवेंट में अपने फैशन सेंस से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा| वहीं अब इवेंट से प्रियंका दूसरा लुक सामने आया है| जिसमें वो बेहद ग्लैम अवतार में नजर आ रही हैं|

प्रियंका चोपड़ा का नया लुक

प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइल और फैशन से सभी का दिल जीत लेती हैं| एक्ट्रेस एक बार फिर अपने ग्लैम लुक से फैन्स को दीवाना बनाने में कामयाब रहीं|

ब्लैक शिमरी आउटफिट

प्रियंका चोपड़ा ने बुलगारी इवेंट के लिए ब्लैक शिमरी आउटफिट चुना| स्लीवलेस ट्यूब स्टाइल ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद शानदार लग रही थीं| प्रियंका का ये आउटफिट लॉन्ग और बॉडी हगिंग ड्रेस है, जिसमें प्रियंका अपना गजब का फिगर भी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं|

सिल्वर नेकलाइन

एक्ट्रेस ने अपने बालों को साइड पार्टिशन के साथ खुला छोड़ा था| प्रियंका के बालों में बहुत हल्का सा कर्ल था| प्रियंका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए गले में नेकलेस पहना था| जिसमें डार्क ब्लू कलर का स्टोन लगा था| एक्ट्रेस ने डार्क ब्लू कलर के स्टोन वाली रिंग भी पहनी थी|
शानदार पोज
प्रियंका ने ग्लैम मेकअप और स्मोकी आइज की थी| एक्ट्रेस ने ग्लैम लुक के साथ बेहद शानदार पोज भी दिए| प्रियंका का लुक फैंस को खूब पसंद आया|
140 कैरेट का नेकलेस
प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले बुलगारी इवेंट के लिए मोनोक्रॉमल ऑफ शोल्डर ड्रेस चुनी थी, जिसके साथ उन्होंने शॉर्ट हेयर के साथ अपने लुक को पूरा किया था| प्रियंका चोपड़ा के इस लुक में 140 कैरेट के नेकलेस को पहना था, जो 2800 घंटे में बना था|

About Post Author