जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर प्रियंका चोपड़ा का फूटा गुस्सा, कहा – ‘हमला बहुत डरावना है’

KNEWS DESK – जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है| रविवार को रियासी में वैष्णो देवी मंदिर के बाद शिवखोड़ी धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया| इस हमले में करीब 9 लोगों की जान चली गयी और इस मामले पर पर लोग अपनी राय दे रहे हैं| वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने  श्रद्धालुओं पर हुए हमले पर गुस्सा जाहिर किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने जाहिर किया गुस्सा 

रियासी में हुए आतंकी हमले ने प्रियंका चोपड़ा को हिला कर  रख दिया है| एक्ट्रेस ने सवाल उठाया कि आखिर ये नागरिकों और बच्चों के साथ ही क्यों हो रहा है? एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि झकझोर देने वाला। मासूम श्रद्धालुओं पर यह घृणित हमला बहुत डरावना है। नागरिक और बच्चों को क्यों? दुनिया भर में हम जो नफरत देख रहे हैं उसे समझना बहुत कठिन है।”

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा से पहले बिपाशा बसु, वरुण धवन, कंगना रनौत, अनुपम खेर समेत कई स्टार्स ने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर अपना रिएक्शन दिया है|

प्रियंका का वर्कफ्रंट 

प्रियंका चोपड़ा इस समय बॉलीवुड से दूर हैं और हॉलीवुड में काम कर रही हैं| एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्मों को सिनेमाघरों में उतारने के लिए तैयार हैं| प्रियंका ने ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की शूटिंग पूरी कर ली है| और अब वो अपनी फिल्म द ब्लफ की शूटिंग कर रही हैं|

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए मिशन को पूरा करने के लिए रोडमैप तैयार है, पर्यावरण मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद बोले भूपेंद्र यादव

About Post Author