मौनी रॉय ने बिकिनी पहनकर बढ़ाया इंटरनेट का पारा, वायरल हुआ एक्ट्रेस का बोल्ड लुक

KNEWS DESK- मौनी रॉय ने टीवी से लेकर बॉलीवुड में अपने दम पर पहचान बनाई है| आज एक्ट्रेस किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं| मौनी अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने फैशन सेंस और कातिलना अदाओं को लेकर भी चर्चा में रहती हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं| एक्ट्रेस ने अपनी बोल्डनेस से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

बाली में वेकेशन एन्जॉय करने के बाद मौनी रॉय अपने पति सूरज संग स्पेन में घूम रही हैं| वो सोशल मीडिया पर वेकेशन से एक से बढ़कर एक फोटोज शेयर कर रही हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं|

मौनी रॉय की बोल्ड तस्वीरें सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं| तस्वीरों में एक्ट्रेस प्रिंटेड बिकिनी पहने तहलका मचा रही हैं| इस लुक में मौनी ने अपने बालों को खुला रखा है|

एक्ट्रेस ने इस लुक में लिपस्टिक लगाई है| मौनी रॉय ने अपने लुक को ब्लैक शेड्स के साथ कंप्लीट किया है| अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं|

मौनी की ग्लैमरस से भरी ये तस्वीरें इंटरनेट का पारा बढ़ा रही हैं| मौनी रॉय की इन फोटोज पर यूजर्स लगातार कमेंट्स के जरिये उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं|

About Post Author