रेड ट्रैक सूट में स्टाइलिश लगीं प्रीति जिंटा तो वहीं ब्लैक आउटफिट में कूल नजर आए कपिल शर्मा

KNEWS DESK – बॉलीवुड सेलिब्रिटी अक्सर अपनी एक्टिंग और लुक को लेकर चर्चा में बने रहते हैं| फैंस को स्टार्स के लुक बेहद पसंद आते हैं| स्टार्स अपने इवेंट से लेकर एयरपोर्ट में भी शानदार अवतार में नजर आते हैं| वहीं इस बार प्रीति जिंटा और कपिल शर्मा को मंगलवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों का कैजुअल लुक बेहद ही शानदार लग रहा है|

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को पति जीन गुडइनफ के साथ व्हाइट स्ट्राइप्ड रेड ट्रैकसूट और व्हाइट स्नीकर्स में देखा गया। उन्होंने व्हाइट हैंडबैग भी कैरी किया हुआ था। प्रीति जल्द ही एक्टर सनी देओल के साथ राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘लाहौर 1947’ में दिखाई देंगी।

कपिल शर्मा को पत्नी गिन्नी चतरथ को बच्चों त्रिशान और अनायरा के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। कपिल को ब्लैक टी-शर्ट, ब्लैक स्वेटपैंट, व्हाइट सपोर्ट्स शूज और शेड्स के साथ हुडी में देखा गया। उनके पास ब्लैक स्लिंग बैग भी था।
वे ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को होस्ट कर रहे हैं। ये शो फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है।

यह भी पढ़ें – महाराजगंज पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, विशाल जनसभा को किया संबोधित, कांग्रेस पार्टी पर जमकर साधा निशाना

About Post Author