महाराजगंज पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, विशाल जनसभा को किया संबोधित, कांग्रेस पार्टी पर जमकर साधा निशाना

रिपोर्ट – बृजेश गुप्ता 

उत्तर प्रदेश – महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के बरगदवा बाजार के मुन्नर प्रसाद इंटर कालेज में आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। भारत नेपाल से सटे बरगदवा में जनसभा को संबोधित करने के दौरान भाजपा प्रत्याशी 6 बार के सांसद वित्त राज्य मंत्री भी मौजूद रहें।

MP: मोहन यादव की कैबिनेट तैयार, सरकार में 5 महिला मंत्री; एक पूर्व CM तो दूसरी मंत्री की बहू | Mohan Yadav Cabinet Expansion krishna gaur with 5 women ministers Mission 2024 | TV9 ...जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के बरगदवा ग्राउंड नौतनवां में पार्टी प्रत्याशी पंकज चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया | तय समय से आधा घंटा विलंब से पहुंचे मोहन यादव का हेलीपैड से ही जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। मंच पर नेताओ द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव को माला पहनाकर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में मोहन यादव ने कहा की उत्तर प्रदेश में योगी और देश में मोदी के नेतृत्व में बड़े और ऐतिहासिक काम किए गए है। विकास की बदौलत इस बार उत्तर प्रदेश नया रिकार्ड बनाएगा।

 देश कई समस्याओं से जूझ रहा

अपने संबोधन में गोरखपुर के पुराने इतिहास को उज्जैन के महाकाल से जोड़ते हुए इस धरती को नमन करते हुए मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। कांग्रेस सरकार में हुए भ्रष्टाचार की याद दिलाते हुए मोहन ने यह तक कहा कि साहबजादे राहुल गांधी के परनाना की वजह से देश कई समस्याओं से जूझ रहा है। एक हजार किमी जमीन चाइना के पास है जो आज भी भारत के माथे पर लगा हुआ कलंक और पाप है। भारत-नेपाल के पुराने रिश्तों की चर्चा कर संविधान और जनता को सर्वोपरि बताते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी अपने पूरब के कर्मों के आधार पर मुंह उठाकर बात करने लायक नहीं है।

About Post Author