KNEWS DESK – एक्ट्रेस पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे की मुश्किलें बढ़ गयी हैं| एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई थी| जिसे बाद सभी ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई थी| वहीं अब एक्ट्रेस और उनके पति सैम बॉम्बे पर मानहानि का केस दर्ज हुआ है| एक्ट्रेस के खिलाफ केस कानपुर के फैजान अंसारी ने किया है|
पूनम पांडे के खिलाफ केस हुआ दर्ज
एक्ट्रेस पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे पर मानहानि का केस फैजान अंसारी ने किया है| मामला पूनम की फेक डेथ न्यूज़ से जुड़ा है| अंसारी ने कानपुर पुलिस के पास केस दर्ज कराया है| एक्ट्रेस पूनम और उनके पति सैम पहले भी विवादों में रह चुके हैं| जब एक्ट्रेस ने सैम से शादी की थी तो कुछ वक्त बाद उन्होंने अपने पति सैम पर मारपीट का आरोप लगाया था| जहां एक तरफ पूनम अपनी शादी को लीगल नहीं मानती थी वहीं सैम का कहना था की हमारा अभी तक डिवोर्स नहीं हुआ है|
FIR में दर्ज आरोप
ख़बरों के मुताबिक पूनम पांडे और एक्स हस्बैंड ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का मजाक बनाया है| एक्ट्रेस ने झूठी अफवाह अपने फायदे के लिए फैलाई थी| जिससे लाखों लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक विश्वासघात किया| दरअसल 2 फ़रवरी को पूनम पांडे के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की थी जिसमें एक्ट्रेस की मौत की जानकारी दी गयी थी| मौत की वजह सर्वाइकल कैंसर बताई गयी थी| इस खबर के बाद सभी एक्ट्रेस की मौत को लेकर हैरान थे| वहीं लोग अपना दुख जाहिर कर रहे थे| शनिवार को पूनम पांडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर कर बताया है कि वो जिंदा है। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए ये तरीका अपनाया था। जिसके बाद से सभी उनसे बेहद नाराज थे, और उन्हें खरी खोटी सुना रहे थे|
यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ : ASI की दबंगई आई सामने, थाने में मोटर साइकिल चोरी की सूचना देने गए अधिवक्ताओं के साथ किया अभद्र व्यवहार