वॉर 2 की शूटिंग से लीक हुईं ऋतिक रोशन की तस्वीरें, खून से लथपथ दिखे एक्टर

KNEWS DESK – ऋतिक रोशन को फैन्स खूब पसंद करते हैं| सभी उनकी फिल्मों का इंतज़ार करते रहते हैं|  साल 2024 में  ऋतिक अपनी स्पाई थ्रिलर फिल्म वॉर में नजर आने वाले हैं| वहीं फिल्म के सेट से एक्टर की फोटो सामने आई है| जिसमें वो खून से लथपथ नजर आ रहे हैं|

वॉर 2 की शूटिंग से लीक हुई ऋतिक रोशन की तस्वीरें

वॉर 2 की शूटिंग सेट से ऋतिक रोशन की कुछ तस्वीरें लीक हो गयी हैं| जिसमें वो एक दम अलग लुक में नजर आ रहे हैं| फोटो में ऋतिक ब्लैक कलर के फटे हुए कुर्ते और खून में लथपथ दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि उनकी ये तस्वीरें फिल्म वॉर 2 के सेट के दौरान की हैं। इन फोटो को देखकर ये साफ कहा जा सकता है कि वॉर 2 में ऋतिक धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस में नजर आने वाले हैं। एक्टर की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं|

वॉर 2 में ऋतिक का मुकाबला करेंगे साउथ एक्टर 

वॉर 2 में ऋतिक को साउथ के एक्टर जूनियर एनटीआर टक्कर देंगे| फिल्म का डायरेक्शन अयान मुखर्जी ने किया है| वॉर 2 यशराज बैनर तले बनी है|

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 मार्च को राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित

About Post Author