सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज का रास्ता साफ, इसी हफ्ते CBFC देख सकता है फिल्म

knews desk – बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के फैंस लंबे समय से उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ का इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म की रिलीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय यानी I&B मिनिस्ट्री ने पिछले हफ्ते फिल्म को NOC दे दी है। इसके बाद अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) इसी हफ्ते फिल्म देख सकता है।

अगर फिल्म को CBFC से सेंसर सर्टिफिकेट मिल जाता है, तो मेकर्स इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर सकते हैं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म को इसी साल दिवाली या क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

‘मातृभूमि’ की रिलीज करीब 6 महीने से अटकी हुई है। फिल्म को पहले इसी साल 17 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिलने के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई थी। अब CBFC की मंजूरी के बाद फिल्म की रिलीज को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। फिल्म को लेकर सलमान के फैंस के बीच काफी समय से उत्सुकता बनी हुई है।

ईद 2027 पर भी आएगी सलमान की फिल्म

सलमान खान की अगले साल ईद पर भी एक फिल्म रिलीज होने की चर्चा है। इस फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं और दिल राजू इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म के आधिकारिक टाइटल की घोषणा अभी नहीं हुई है, हालांकि रिपोर्ट्स में इसका नाम ‘मॉन्स्टर’ बताया जा रहा है। यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें सलमान के साथ नयनतारा नजर आ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *