शादी के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं परिणीती चोपड़ा, पैपराजी के सवालों को दिया ऐसा जवाब

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को पॉलिटिशियन राघव चड्ढा से शादी रचाई| शादी के बाद से कपल सुर्खियों में है| एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया| इसी बीच पैपराजी ने परिणीती से कुछ सवाल किये साथ ही किसी पैपराजी ने उनसे कहा कि वो राघव से कहें कि उन्होंने जीजू को याद किया है| इस पर परिणीति ने मजेदार जवाब दिया|

मुंबई एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट 

शुक्रवार सुबह परिणीति चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं| उन्होंने व्हाइट कलर की स्वेटशर्ट, डेनिम और रेड जूते पहने हुए थे, जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रहीं थीं| साथ ही उनकी मांग में सिंदूर भी लगा हुआ दिखा| उनका यह लुक काफी सिंपल और एलिगेंट दिख रहा था| एक्ट्रेस का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं| इस दौरान वो पैपराजी से बातचीत करती भी नजर आईं|

पैपराजी से की बातचीत

परिणीति को एयरपोर्ट पर देखते ही सारे पैपाराजी उनसे कई तरह के सवाल करने लगे और हंसी मजाक भी करने लगे| परिणीति काफी अच्छे मूड में नजर आईं और उन्होंने पैपराजी के सवालों का हंसी मजाक करते हुए जवाब भी दिया| सवाल पूछते-पूछते एक पैपराजी ने कहा, “कभी आइए हमारे जीजू के साथ|” इस पर परिणीति ने हंसते हुए ओके कहा|

एक पैपाराजी ने तो ये भी कहा, “जीजू को बोलना हमने याद किया है|” इस बात पर परिणीति ने हंसते हुए कहा “मैं अभी बोलूंगी|” एयरपोर्ट के अंदर जाने से पहले परिणीति ने फोटो के लिए पोज किया| फैंस एक्ट्रेस के इस लुक और मूड के दीवाने हो रहे हैं और तारीफों के पुल बांधे हुएं हैं| इस वीडियो पर एक फैन ने लिखा, “उनका सिंदूर दिल जीत रहा है|” वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा, “शादी के बाद परिणीति पर सिंदूर कितना प्यारा लग रहा है|”

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में हुई| वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड और पॉलिटिक्स की बहुत सी जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं थीं| परिणीति और राघव चढ्ढा की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे और मनीष मल्होत्रा समेत कई लोग मौजूद थे|

About Post Author