KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर इन दिनों अपनी फिल्म होमबाउंड को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वो किसी प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में एक्टर एक छोटे से “ऊप्स मोमेंट” का शिकार हो गए, जिसे पैपराजी ने कैमरे में कैद कर लिया।
दरअसल, मुंबई में ईशान अपनी गर्लफ्रेंड चांदनी बैंज के साथ लंच डेट पर पहुंचे थे। दोनों एक रेस्टोरेंट में समय बिताने के बाद जब बाहर निकल रहे थे, तभी एक छोटा-सा हादसा हो गया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशान खट्टर ऑरेंज शर्ट और व्हाइट पैंट में काफी स्टाइलिश अंदाज में बाहर आते हैं। उनके हाथ में कॉफी का कप होता है, लेकिन जैसे ही वो सीढ़ियों से नीचे उतरते हैं, अचानक कॉफी उनके हाथ से छूट जाती है और उनकी सफेद पैंट पर गिर जाती है। इस वजह से उनके कपड़े दागदार हो जाते हैं और वह कुछ पल के लिए हैरान रह जाते हैं।
हालांकि, इस पूरे वाकये के दौरान ईशान ने अपना कूल अंदाज नहीं छोड़ा। थोड़ी शर्मिंदगी के बावजूद वह हंसते नजर आए और पैपराजी से मजाकिया अंदाज में बोले, “इसे छोड़ दो यार… ऐसा तो होता ही रहता है।” उनका यह हल्का-फुल्का रिएक्शन सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
थोड़ी देर बाद ईशान वापस रेस्टोरेंट के अंदर गए और फिर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाहर आकर कार में बैठकर निकल गए। यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां फैंस उनके इस रियल और रिलेटेबल मोमेंट को खूब एन्जॉय कर रहे हैं।