न खा पा रहीं, न सो पा रहीं…हिना खान की बिगड़ी तबीयत, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा ये

KNEWS DESK – टीवी सीरियल्स से अपनी दमदार पहचान बनाने वाली हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| हिना खान टीवी शो के आलावा म्यूजिक एल्बम और रियलिटी शो के जरिये चर्चा में बनी रहती हैं| वहीं हिना खान एक बार फिर चर्चा में बनी हुईं हैं| लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपने काम की जगह हेल्थ को लेकर हैं|

Hina Khan की हालत खराब, सांस लेने में दिक्कत, सेट पर इस वजह से बिगड़ गई  तबियत Hina Khan's difficulty in breathing, due to this her health  deteriorated on the set -Hindi

 

हिना खान की तबियत हुई ख़राब 

टीवी एक्ट्रेस हिना खान को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है| एक्ट्रेस की तबीयत ख़राब है| इसका अपडेट हिना ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिया है| एक्ट्रेस ने बताया कि वो ना तो खा पा रही हैं और ना ही रात में सांस ले पा रही हैं| उन्हें मास्क पहनकर सोना पड़ता है|

मास्क लगा कर फोटो की शेयर 

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर कई स्टोरीज शेयर कीं| एक्ट्रेस ने मास्क लगा कर अपनी तस्वीर शेयर की है| जिसमें उनकी आंखों में बिगड़ी तबीयत से हुई परेशानी की झलक देखने को मिल रही है| एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा,’स्ट्रेस लेवल, मैं क्या करूं |’

टाइम पर नहीं मिल रहा खाना 

एक्ट्रेस ने एक स्तोरुय में बताया कि उन्हें टाइम से खाना नहीं मिल रहा है| जब खाने बैठती हैं तो उसपर ध्यान नहीं दे पाती हैं| क्योंकि वो लगातार 16 घंटे शूट कर रही हैं| सही समय पर खाना न खाने की वजह से उनकी डाइट बिगड़ चुकी है|

हिना ने अपने पोस्ट में ढेर सारी दवाइयां भी दिखाई| फैन्स ने उनके जल्दी ठीक होने की दुआ की है|

 यह भी पढ़ें – भाईजान के घर फायरिंग पर अरबाज खान ने किया रिएक्ट, कहा- ‘यह सब एक पब्लिसिटी स्टंट…’

About Post Author