KNEWS DESK – बॉलीवुड की टैलेंटेड और चार्मिंग एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज यानी 15 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। हर साल आलिया का बर्थडे काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है, लेकिन इस बार हालात कुछ अलग हैं। रणबीर कपूर और आलिया के करीबी दोस्त, फिल्ममेकर अयान मुखर्जी के पिता देव मुखर्जी के निधन के कारण इस बार कोई बड़ा जश्न नहीं हो रहा है।
हालांकि, आलिया के लिए उनके परिवार और दोस्तों ने सोशल मीडिया पर प्यार भरे मैसेज भेजकर इस खास दिन को और भी यादगार बना दिया। उनकी सास नीतू कपूर, ननद रिद्धिमा कपूर साहनी और करीबी दोस्त करीना कपूर ने खास अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया।
नीतू कपूर ने आलिया को बताया अपनी खास दोस्त
आलिया की सास नीतू कपूर और उनके बीच का रिश्ता सिर्फ सास-बहू का नहीं, बल्कि एक प्यारी दोस्ती का भी है। इस खास मौके पर नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया के साथ एक खूबसूरत थ्रोबैक तस्वीर शेयर की और लिखा, हैप्पी बर्थडे माई गॉर्जियस फ्रेंड! यह तस्वीर बहुत प्रेशियस है क्योंकि यह हमारी साथ की पहली तस्वीर है। खुश रहो, आशीर्वाद बना रहे! नीतू और आलिया का रिश्ता हमेशा चर्चा में रहता है, क्योंकि दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर करती हैं और कई मौकों पर साथ नजर आती हैं।
ननद रिद्धिमा कपूर ने भी लुटाया प्यार
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी आलिया के बेहद करीब हैं। दोनों अक्सर फैमिली फंक्शंस और इवेंट्स में साथ नजर आती हैं। अपने भाभी के जन्मदिन पर रिद्धिमा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया के लिए प्यारा मैसेज लिखा, हैप्पी हैप्पी बर्थडे माई डार्लिंग आलिया… लव यू टू द मून एंड बैक! रिद्धिमा और आलिया की बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर भी कई बार देखने को मिली है, और दोनों की दोस्ती भी किसी से छिपी नहीं है।
करीना कपूर ने आलिया को कहा ‘सुपरस्टार’
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान और आलिया भट्ट एक खास बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों एक-दूसरे की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। करीना ने आलिया के जन्मदिन पर उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा| हैप्पी बर्थडे टू माई फेवरेट गर्ल, सुपरस्टार! लव यू टन! करीना और आलिया ने फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में साथ काम किया था, और तभी से दोनों की दोस्ती और मजबूत होती गई।