आराध्या बच्चन को लेकर नव्या नवेली ने किया रिएक्ट, कहा- ‘छोटी उम्र में भी वो मुझसे….’

KNEWS DESK- अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| साथ ही वह अपना एक पॉडकास्ट भी चलाती हैं, जिसे लेकर वो आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं| वहीं हाल ही में नव्या ने एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन को लेकर रिएक्ट किया है, जो इस समय सुर्खियों में हैं|

एक इंटरव्यू के दौरान नव्या नवेली नंदा ने आराध्या बच्चन को एडवाइस देने के सवाल पर कहा कि उन्हें सलाह की जरुरत नहीं, वह पहले से ही बहुत समझदार हैं| साथ ही इस उम्र में मुझसे कहीं ज्यादा समझदार हैं| मैं इस उम्र में भी इतनी समझदार नहीं हूं और आजकल के बच्चों में ट्रेंड है कि वह सभी चीजों के बारे में जानते हैं और वह समझ के मामले में भी बहुत आगे होते हैं|

कम उम्र में मुझसे ज्यादा वो...' नव्या नवेली नंदा ने आराध्या को लेकर किया बड़ा खुलासा, सलाह देने से किया इंकार | navya naveli nanda praises aishwarya rai daughter ...

नव्या ने आगे कहा- इस उम्र में वह हमसे ज्यादा अवेयर, वाइज, इनफॉर्म्ड और इंटेलिजेंट हैं| आने वाले समय में वुमंस की बहुत ही समझदार जेनरेशन आने वाली है, जो दुनिया में बड़े बदलाव करने के लिए होंगी| यही मैं आराध्या में भी देखती हूं| मैं उन्हें क्या एडवाइस और इन्स्पिरेशन दूंगी बल्कि मैं तो खुद उनसे इन्स्पिरेशन लेती हूं|वह अपनी जिंदगी में बहुत बड़ा कुछ करेंगी और यह देखने का मैं इंतजार कर रही हूं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.