टाइगर श्रॉफ की ‘वज्र’ में हुई ‘मिर्जापुर’ के मोहित मलिक की एंट्री, निभाएंगे विलेन का किरदार

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ फायरिंग की घटना के बाद एक बार फिर अपने काम पर लौट आए हैं। इस घटना के बाद उनके फैन्स और करीबी लोग काफी परेशान थे। हालांकि, टाइगर ने खुद को संभालते हुए अपने कमिटमेंट्स को प्रायोरिटी दी और सेट पर वापसी की। काम पर लौटने के साथ ही अब उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर भी लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच उनकी एक्शन फिल्म ‘वज्र’ में ‘मिर्जापुर द मूवी’ में बिरजू लोहार का किरदार निभाने वाले मोहित मलिक की एंट्री हो गई है।

Knews Desk – मोहित मलिक ने ‘मिर्जापुर द मूवी’ में शानदार काम किया था, जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हुई थी। अब एक्टर ‘वज्र’ में एक और दमदार और अलग तरह का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोहित मलिक इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म में विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे और उनका सामना टाइगर श्रॉफ से होगा।

बताया जा रहा है कि ‘वज्र’ का निर्देशन राम माधवानी कर रहे हैं, जबकि महावीर जैन इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जापान में होने की उम्मीद है। हालांकि, मोहित मलिक के किरदार को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक उनका रोल फिल्म का अहम हिस्सा होगा।

https://www.instagram.com/p/Dc5gGsWNRqO/

‘मिर्जापुर द मूवी’ में बिरजू लोहार के किरदार के बाद मोहित मलिक के लिए ‘वज्र’ का यह रोल काफी अलग होने वाला है। फिल्म में वह टाइगर श्रॉफ के सामने विलेन के रूप में नजर आएंगे। ऐसे में पहली बार दोनों एक्टर्स को एक साथ स्क्रीन पर देखना फैन्स के लिए दिलचस्प होगा। खासतौर पर इसलिए क्योंकि फिल्म में दोनों ही एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं।

वहीं, टाइगर श्रॉफ इस समय अपनी दूसरी फिल्म ‘लग जा गले’ की शूटिंग भी कर रहे हैं। हाल ही में जुहू में हुई फायरिंग की घटना के बाद वह चर्चा में आए थे। बाइक सवार तीन लोगों ने उनकी कार पर गोलियां चला दी थीं। इस घटना में टाइगर सुरक्षित रहे, जबकि उनका ड्राइवर घायल हो गया था। इसके बावजूद टाइगर ने अपने काम को जारी रखा और शूटिंग पर वापसी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *