बिग बॉस 20 में सिद्धार्थ-शहनाज की यादों ने भावुक किए फैंस, ‘सिडनाज’ के पुराने मोमेंट्स देख छलके आंसू

knews desk – बिग बॉस 20 को शुरू हुए अभी एक हफ्ता ही हुआ है, लेकिन शो के एक एपिसोड ने घरवालों के साथ-साथ दर्शकों को भी इमोशनल कर दिया. 9 सितंबर को प्रसारित हुए एपिसोड में बिग बॉस के 20 साल के सफर को एक वीडियो के जरिए दिखाया गया. इस वीडियो में शो के कई आइकोनिक कंटेस्टेंट्स की झलक देखने को मिली, जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी.

इस लेगेसी वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के भी कई पुराने और यादगार पल शामिल थे. दोनों की झलक सामने आते ही घरवालों और दर्शकों को उनकी पुरानी यादें ताजा हो गईं. सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी भावनाएं शेयर कीं और बताया कि वीडियो देखकर उनकी आंखें नम हो गईं.

सिद्धार्थ-शहनाज के मोमेंट्स देख भावुक हुए फैंस

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की साथ वाली झलकियों ने फैंस को एक बार फिर भावुक कर दिया. कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे इन दोनों को दोबारा साथ देखकर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए.

एक फैन ने कहा कि वह इस वीडियो के लिए तैयार नहीं था. सिद्धार्थ और शहनाज को साथ देखकर आज भी दर्द होता है और यह दर्द हमेशा रहेगा. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इतने सालों बाद फिर से SidNaaz हैशटैग इस्तेमाल करने का मौका मिला है. उसके मुताबिक, लोग कुछ भी कहें, लेकिन SidNaaz हमेशा एक खास और कभी न भुलाया जाने वाला एहसास रहेगा.

एक अन्य फैन ने लिखा कि यह एपिसोड सिद्धार्थ शुक्ला और SidNaaz के सभी फैंस के लिए देखना मुश्किल होगा. उसने कहा कि टूटे हुए दिल फिर से टूटेंगे और इस बार दर्द और भी ज्यादा होगा.

फैंस ने सिद्धार्थ को किया याद

बिग बॉस की लेगेसी वीडियो देखने के बाद कई फैंस ने सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया. एक यूजर ने लिखा कि कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जो हमेशा दिल में जिंदा रहते हैं और SidNaaz भी उन्हीं खास रिश्तों में से एक था.

एक फैन ने कहा कि सिद्धार्थ की जगह कोई नहीं ले सकता. उसने लिखा कि वह उन्हें बहुत मिस करता है और हमेशा उनके लिए फैन रहेगा. वहीं, कुछ यूजर्स ने शहनाज के लिए भी दुआ की और उनके खुश रहने की कामना की.

बिग बॉस 13 में हुई थी दोनों की मुलाकात

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की मुलाकात बिग बॉस 13 में हुई थी. शो के दौरान दोनों की दोस्ती और उनके बीच का खास बॉन्ड दर्शकों को काफी पसंद आया. फैंस ने दोनों को प्यार से ‘सिडनाज’ नाम दिया था.

बिग बॉस 13 के बाद भी सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती बनी रही. दोनों म्यूजिक वीडियो और कई पब्लिक अपीयरेंस में साथ नजर आए. हालांकि, सितंबर 2021 में महज 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया. उनके जाने से फैंस और शहनाज गिल को गहरा सदमा लगा.

बिग बॉस 20 के इस वीडियो ने एक बार फिर सिद्धार्थ और शहनाज की पुरानी यादों को ताजा कर दिया है. फैंस के लिए ये पल भावुक करने वाले रहे और सोशल मीडिया पर SidNaaz की यादें फिर से चर्चा में आ गईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *