मन्नारा चोपड़ा मना रहीं आज अपना 33वां जन्मदिन, एक्ट्रेस के बर्थडे बैश में पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK- बिग बॉस 17 फेम मन्नारा चोपड़ा शनिवार यानि आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं| एक्ट्रेस अपने परिजनों और करीबी दोस्तों के साथ मुंबई में अपना खास दिन मना रही हैं, जहां से कई तस्वीरें सामने आई हैं|

Latest and Breaking News on NDTV

तस्वीरों में बर्थडे गर्ल मन्नारा चोपड़ा लाल रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं| साथ ही एक्ट्रेस ने हील्स के साथ अपने लुक को पूरा किया| ओपन हेयर किये हुए मन्नारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं| वहीं प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भी अपनी मौजूदगी से इस मौके की शोभा बढ़ाते नजर आए|

Latest and Breaking News on NDTV

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को पार्टी में स्टाइलिश अंदाज में देखा गया| एक्ट्रेस एक सफेद स्लिट ड्रेस में सजी-धजी नजर आईं, जिसमें एक डीप-नेक बस्टियर क्रॉप-टॉप और एक सफेद स्लिट स्कर्ट और हील्स शामिल थीं।

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं निक जोनस ने पीले रंग की पतलून के साथ पत्ती और शाखा मुद्रित एक पारदर्शी सफेद शर्ट का चयन किया। उन्होंने अपने लुक को शेड्स और व्हाइट स्नीकर्स से पूरा किया।

मन्नारा चोपड़ा अपनी बहन मिताली हांडा के साथ नजर आईं| इस जश्न में प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा भी मौजूद थे|

बर्थडे बैश में बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी, रवि दुबे और उनकी पत्नी सरगुन मेहता, दर्शन कुमार जैसी हस्तियां भी नजर आईं।

About Post Author