बेटे अरहान खान के साथ स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा, एक्ट्रेस के लुक ने खींचा सभी का ध्यान

KNEWS DESK- बॉलीवुड की अदाकारा मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस के न्यू लुक्स का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं| वहीं सोमवार यानि आज मलाइका अरोड़ा को बेटे अरहान खान के साथ बांद्रा के एक कैफे में स्पॉट किया गया, जहां से मां- बेटे की तस्वीरें सामने आई हैं|

तस्वीरों में अदाकारा मलाइका अरोड़ा पूरी तरह से व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं| उन्होंने शर्ट और स्कर्ट के साथ व्हाइट लोफर्स कैरी किया था, जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं|

मलाइका ने अपने लुक को शेड्स के साथ कम्प्लीट किया| उन्होंने इस दौरान एक ब्लैक कलर का हैंडबैग भी कैरी किया हुआ था|

वहीं अदाकारा के बेटे अरहान खान को ब्लू शर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहने स्पॉट किया गया| उन्होंने अपने लुक को ग्रे कैप के साथ पूरा किया| इस लुक में अरहान ने व्हाइट शूज को चुना|

 

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा को आखिरी बार ‘खो गए हम कहां’ में देखा गया था| इसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया था| ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है|

About Post Author