शाहरुख खान की फिल्म जवान पर महेश भट्ट ने जारी किया बयान, बोले एक्टर अपने स्टारडम का करते हैं इस्तेमाल

KNEWS DESK – बॉलीवुड किंग खान की फिल्म जवान की चर्चा लम्बे समय से हो रही है| फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है| सभी जवान की तारीफ करने से रुख नहीं रहे हैं| फिल्म को फैन्स ही नहीं सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं| और अपने रिव्यु शेयर कर रहे हैं | फिल्म को लेकर डायरेक्टर महेश भट्ट ने भी अपना बयान जारी किया है|

जवान का जलवा

शाहरुख खान की जवान का जलवा हर तरफ देखने को मिल रहा है|फिल्म बॉक्स ऑफिस में आग लगा रही है| देश हो या फिर विदेश जवान का डंका हर तरफ बज रहा है| दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी खुद को शाहरुख की फिल्म की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं| जवान का जब ट्रेलर रिलीज किया गया था तो उसमें एक सीन था जहां गंभीर हालातों के बीच शाहरुख खान आलिया के नाम का जिक्र करते हुए नजर आए थे| अब शाहरुख की फिल्म पर आलिया के पापा का रिएक्शन आया है|

डायरेक्टर महेश भट्ट ने दिया बयान

फिल्ममेकर और डायरेक्टर महेश भट्ट के साथ शाहरुख खान पहले काम कर चुके हैं| किंग खान ने उनकी डायरेक्शन में बनी फिल्म डुप्लीकेट (1998) और चाहत (1996) में भी काम किया है| महेश भट्ट ने शाहरुख की फिल्म जवान देखी तो वह खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए| एक इंटरव्यू के दौरान महेश ने कहा कि सितारे इसलिए नहीं चमकते क्योंकि वे दिखना चाहते हैं, वे इसलिए चमकते हैं क्योंकि वे सितारे हैं|

महेश भट्ट ने कहा कि एक सुपरस्टार वह होता है जो दुनिया को रोशन करने के लिए अपनी रोशनी का इस्तेमाल करता है, दूसरों के लिए प्रेरणा का निशान छोड़ता है| शाहरुख एक जीवित अवतार हैं| महेश भट्ट के कहने का मतलब है कि शाहरुख जैसे सितारे अपने स्टारडम का अच्छा इस्तेमाल करते हैं और लोगों को इंस्पायर करते हैं| जवान ने रिलीज के साथ ही इतिहास रच दिया था|

दो दिन के अंदर 200 करोड़ के कल्ब में एंट्री

जिसके बाद सुपरस्टार को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया था| साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने भी ट्वीट करते हुए शाहरुख की तारीफ की थी| जवान ने महज दो दिन के अंदर 200 करोड़ के कल्ब में एंट्री कर ली है| अगर कुछ दिनों जवान की कमाई की रफ्तार इसी तरह रही तो ये फिल्म नए रिकॉर्ड बना सकती है| कयास लगाये जा रहे हैं कि शाहरुख की जवान उनकी पठान का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है|

About Post Author