महाभारत के ‘शकुनि मामा’ उर्फ गूफी पेंटल अब नहीं रहे हमारे बीच,75 वर्ष की उम्र में हुआ स्वर्गवास

KNEWS DESK : महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल अस्पताल में भर्ती थे|उनकी हालत बेहद गंभीर थी|बड़ी ही दुखद खबर है कि अभिनेता  गूफी पेंटल अब हमारे बीच नहीं रहे|आज ही अभिनेता का निधन हो गया और इसी के साथ एक और दिग्गज कलाकार का देहांत हो गया|

आपको बता दें कि लंबे समय से बीमार रहने के कारण गूफी पेंटल ने दम तोड़ दिया|एक्टर की मौत की खबर सुनते ही टीवी और सिनेमा जगत में सन्नाटा छाया हुआ है|फिल्मों की बात करें तो गूफी पेंटल ने बहुत सी  ऐसी हिट फिल्म की हैं |जिसकी वजह से वो फिल्म इंडस्ट्री में छा गए थे|

उनका आखिरी शो स्टार प्लस पर ”जय कन्हैया लाल की” था|गूफी पेंटल ने ‘महाभारत’ समेत कई टीवी शोज में काम किया था| ‘अकबर बीरबल’, ‘सीआईडी’ और ‘राधा कृष्णा’ जैसे तमाम शोज में वो नजर आएं, लेकिन, गूफी को असली पहचान बीआर चोपड़ा के सीरियल ‘महाभारत’ से मिली|’महाभारत’ में शकुनी मामा का रोल निभाकर वो घर-घर में मशहूर हो गए थे|आज भी लोग उन्हें शकुनी मामा के नाम से जानते हैं|

उनका किरदार ही उनकी पहचान बन गई|कई लोगों को ये बात पता नही होगी कि गूफी पेंटल एक्टर बनने से पहले सेना में थे|दरअसल, उनके भाई अमरजीत पेंटल पहले से ही बॉलीवुड का हिस्सा थे|ऐसे में भाई को देखकर गूफी पेंटल भी मुंबई आ गए और एक्टर के तौर पर  उन्होंने अपनी पहचान बनाई| गूफी पेंटल बीमारी की वजह से लंबे समय से हॉस्पिटल में भर्ती थे|आज सुबह 78 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में गूफी पेंटल का देहांत हो गया|

About Post Author