माधुरी दीक्षित ने ग्रीन साड़ी में लूटी लाइमलाइट, सुनील-भारती भी एक्ट्रेस के आगे लगे फीके, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी इन दिनों एक साथ डांस रियलिटी शो डांस दीवाने का सीजन 4 में नजर आ रहे हैं| दोनों इस शो को जज कर रहे हैं जिसकी होस्ट भारती सिंह हैं| शो से आये दिन सभी स्टार्स की फोटोज वायरल होते रहते हैं| वहीं अब एक बार फिर तीनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं| फैन्स तीनों के लुक को बेहद पसंद कर रहे हैं|

माधुरी दीक्षित

90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस माधुरी इन दिनों डांस दीवाने के सीजन 4 में अपना जलवा बिखेर रही हैं| एक्ट्रेस शो के सेट पर अक्सर अपने अंदाज़ से फैन्स का दिल जीत लेती हैं| हाल ही में उनकी ऐसी ही कुछ खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही हैं|

माधुरी दीक्षित का लुक

शो के सेट पर माधुरी लाइट कलर की ग्रीन साड़ी में नजर आ रहा हैं| साथ ही लाइट मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला छोड़ा है, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहे हैं| 56 साल की माधुरी आज भी अपनी अदाओं से अच्छी अच्छी एक्ट्रेस को मात दे देती हैं|

सुनील शे्ट्टी

सुनील शेट्टी को एक्शन हीरो के नाम से जाना जाता है इन दिनों एक्टर डांस दीवाने के सीजन 4 में बतौर जज नजर आ रहे हैं| एक्टर की भी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं| फैन्स सुनील के स्टाइलिश अवतार को काफी पसंद करते हैं|

सुनील शे्ट्टी का स्टाइल

एक्टर डेनिम शर्ट के साथ जींस और मल्टी कलर चेक जैकेट कैरी किए नजर आ रहे हैं| इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर के सनग्लासेस कैरी किए नजर आ रहे हैं, जो उनके लुक्स को और शानदार बना रहा है| इसके अलावा एक्टर ने अपने पूरे लुक को ब्राउन बूट्स के साथ कंप्लीट किया हुआ है| उनको लुका काफी दमदार लग रहा है|

भारती सिंह

कॉमेडियन भारती सिंह कई टीवी रियलिटी शो का हिस्सा बन चुकी हैं| और इन दिनों भारती डांस दीवाने सीजन 4 को होस्ट कर रही हैं| और वो अक्सर अपनी होस्टिंग से लोगों को हंसाती रहती हैं| इसी बीच उनकी भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें उनका धांसू लुक देखने को मिल रहा है|

भारती सिंह का अंदाज

भारती को पिंक और व्हाइट कलर के लहंगे में देखा गया है| इसके साथ भारती ने लाइट मेकअप किया था|साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है और चेहरे पर प्यारी सी स्माइल फैंस का दिल जीत रही है|

यह भी पढ़ें – राजस्थान: राजभवन में मनाया गया हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस, राज्यपाल ने कहा- ‘वह भारत की वैदिक संस्कृति का संवाहक प्रदेश…’

About Post Author