कूल अंदाज में नजर आईं रकुल प्रीत सिंह, तो दिव्या खोसला के लुक ने खींचा सभी का ध्यान, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK-  साउथ सुपरस्टार रकुल प्रीत सिंह अक्सर अपने नए लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| फैंस एक्ट्रेस के नए लुक का बेसब्री से इंतजार करते हैं| वहीं आज रकुल प्रीत सिंह बिल्कुल कूल अंदाज में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं| साथ ही मशहूर एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार भी शानदार लुक में दिखीं| दोनों सेलेब्स की तस्वीरें अब सामने आई हैं|

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं रकुल प्रीत सिंह ने नीली डेनिम जींस के साथ सफेद क्रॉप टॉप पहना हुआ था| इस दौरान एक्ट्रेस शेड्स लगाये हुई थीं| उन्होंने अपने लुक को व्हाइट स्नीकर्स से पूरा किया|

रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह को आखिरी बार तमिल फिल्म ‘अयलान’ में देखा गया था, जिसका निर्देशन आर. रविकुमार ने किया है| फिल्म में एक्ट्रेस के अलावा ईशा कोप्पिकर और शरद केलकर भी अहम भूमिका में दिखे|

वहीं दिव्या खोसला कुमार गुलाबी प्रिंटेड ब्लेज़र और काले कार्गो पैंट के साथ ग्रे टॉप पहने नजर आईं| उन्होंने अपने लुक को शेड्स से पूरा किया| इस दौरान दिव्या ने ब्राउन हैंडबैग भी कैरी किया|

उन्हें आखिरी बार मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी के साथ ‘यारियां 2’ में देखा गया था| यह फिल्म भूषण कुमार द्वारा निर्मित और राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा निर्देशित की गई है|

About Post Author