KNEWS DESK- क्रिस्टल डिसूजा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई पार्टी की तस्वीरों और वीडियो ने अभिनेत्री और दुबई बेस्ड बिजनेसमैन एपी के रिश्ते को लेकर नई अटकलों को हवा दे दी है।
हाल ही में सामने आए एक पार्टी वीडियो में क्रिस्टल डिसूजा एपी और उनके दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में सभी पार्टी मूड में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान क्रिस्टल और एपी की नजदीकियों ने खींचा।
वीडियो में एपी अभिनेत्री को अपनी बाहों में लिए नजर आते हैं और एक पल ऐसा भी आता है जब वह क्रिस्टल के गाल पर किस करते दिखाई देते हैं। यही क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
वीडियो सामने आने के बाद फैंस यह अंदाजा लगाने में जुट गए हैं कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं या फिर सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
कौन हैं एपी?
एपी का नाम पहली बार रियलिटी शो Desi Bling के जरिए सुर्खियों में आया था। इस शो में दुबई में रहने वाले हाई-प्रोफाइल लोगों की लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाई गई थी। एपी दुबई में सुपरकार बिजनेस से जुड़े बताए जाते हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी शानदार लाइफस्टाइल चर्चा में रहती है।
क्रिस्टल डिसूजा ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में टीवी इंडस्ट्री से की थी। उन्हें लोकप्रियता टीवी शो Ek Hazaaron Mein Meri Behna Hai से मिली। इसके बाद उन्होंने कई चर्चित शोज में काम किया।
साल 2021 में अभिनेत्री ने Chehre से बॉलीवुड में एंट्री की। हाल ही में वह Ranveer Singh की फिल्म धुरंधर 2 के गाने शरारत में भी नजर आई थीं।
फिलहाल वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है और फैंस अब दोनों के रिश्ते को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।