मुंबई एयरपोर्ट पर कृति खरबंदा, पुलकित सम्राट और जैस्मीन भसीन हुए स्पॉट, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK – बॉलीवुड के तमाम स्टार्स मुंबई एयर पोर्ट पर स्पॉट किये जाते हैं इस बार पैप राजी के कैमरों में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा, एक्टर पुलकित सम्राट और जैस्मीन भसीन स्पॉट हुए हैं| कृति और पुलकित एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं| आपको सेलेब्स के लुक दिखाते हैं|

कृति खरबंदा को बेज रंग की ड्रेस और ब्लैक शर्ग पहने देखा गया। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक शेड्स और व्हाइट स्नीकर्स से पूरा किया। जिसमें वो काफी प्यारी लग रही थीं| कृति पिछली बार विक्रांत मैसी के साथ ’14 फेरे’ में नजर आई थीं।

पुलकित सम्राट गुलाबी टी-शर्ट, ब्लू डेनिम जींस और व्हाइट स्नीकर्स पहने नजर आए। उन्होंने कैप और बैग के साथ अपने लुक को पूरा किया। पुलकित और कृति हाथों में हाथ थामे नजर आ रहे हैं| पुलकित को फुकरे फिल्म सीरीज में “हनी” की भूमिका के लिए जाना जाता है।

जैस्मीन भसीन ने व्हाइट डेनिम ट्राउजर के साथ व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी। उन्होंने ब्लैक शेड्स और हील्स से अपना लुक कंप्लीट किया। जिसमें उनका लुक काफी स्टाइलिश लग रहा था| जैस्मीन को हाल ही में अमेजन मिनी टीवी की वेब सीरीज ‘जब वी मैच्ड’ में देखा गया था।

यह भी पढ़ें – प्रदेश की जनता को जागरूक करने के लिए होगी प्रतियोगिता आयोजित, सर्वश्रेष्ठ तीन वार्डो को महापौर सौम्या गुर्जर द्वारा किया जायेगा सम्मानित

About Post Author